Friday, March 14, 2025
Homeप्रादेशिकडाॅन दाउद इब्राहिम की रत्नागिरी की 4 सम्पत्तियां होंगी नीलाम, 5 जनवरी...

डाॅन दाउद इब्राहिम की रत्नागिरी की 4 सम्पत्तियां होंगी नीलाम, 5 जनवरी को लगेगी बोली

मुंबई। डाॅन दाउद इब्राहित की सम्पत्तियों को नीलाम किया जाएगा। केंद्र सरकार ने अखबारों में इसका विज्ञापन दिया है। आगामी 5 जनवरी को डॉन दाउद इब्राहिम की कीमती सम्पत्तियों की बोली लगाई जाएगी। नीलामी दोपहर 2:00 से 3.30 बजे तक होगी। सरकार ने दाउद की रत्नागिरी के खेड तहसील के बंगले और आम के बागान समेत चार संपत्तियों को जब्त कर लिया था। इन्हीं की जनवरी 2024 में नीलामी होगी। बता दें, वर्ष 2000 में पहली बार आयकर विभाग ने दाउद की 11 संपत्तियों की नीलामी की थी। हालांकि उस दौरान नीलामी में संपत्तियों को लेने कोई नहीं आया था। सरकार की ओर से दाउद की संपत्तियों को जब्त करके बेचने और कब्जा दिलाने का काम किया जा रहा है। वर्ष 2018 में एक होटल, गेस्ट हाउस और एक बिल्डिंग को बेचा गया था। जांच एजेंसियों ने दाउद की बहन हसीना पारकर का फ्लैट भी नीलाम किया था। दाउद की बहन हसीना की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। अब दाउद की अन्य संपत्तियों की नीलामी शुरू की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments