अहमदाबाद। गुजरात में पिछले 24 घंटे से कोरोना के 12 नए केस मिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 44 हो गई है। एक सप्ताह पहले कोरोना के केवल 5 केस थे। कोरोना से एक मरीज के ठीक होने की खबर है। देश में कोरोना के सर्वाधिक केसों में 287 मरीजों के साथ केरल सबसे आगे है। 175 मरीजों के साथ कर्नाटक दूसरे, तमिलनाडु तीसरे(117), महाराष्ट्र(68)चौथे और ओडिसा(54)पांचवे स्थान पर है। 44 मरीजों के साथ गुजरात देश में छठवें स्थान पर है। गुजरात में अब तक कोरोना के 12लाख, 91हजार, 515 केस दर्ज हो चुके हैं। इसमें से 12लाख, 80हजार, 371 मरीजे ठीक हुए, जबकि 11 हजार, 80 मरीजों की मौत हो चुकी है। हाल में पाए गए कोरोना के अधिकांश मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज हो रहा है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सभी प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करके कोरोना की नई गाइडलाइन जारी की है। मंत्री ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। अपने देश के वैज्ञानिक कोरोना के नए वैरिएंट पर शोध कर रहे हैं। मंत्री मांडविया ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों को नए वैरिएंट की ट्रैकिंग की सुविधा के लिए सैम्पल लैब में भेजने की सूचना दी है।