सिवान। यहां के महाराजगंज में शुक्रवार को देर शाम एटीएम में रूपए डालते समय बदमाशों ने इंडिया वन फ्रेंचाइजी के कर्मचारियों से 20 लाख रूपए लूटकर फरार हो गए। लूटपाट की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने थाने में लूटपाट की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज करके बदमाशों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। महाराजगंज थाने के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि इंडिया वन के एटीएम में रूपए डालते समय बदमाश कर्मचारियों से 20 लाख रूपए लूटकर फरार हो गए। इतनी बड़ी लूटपाट होने के बावजूद फ्रेंचाइजी के अधिकारी अभी तक नहीं आए हैं। इससे यह पूरा मामला संदिग्ध लगता है।