Tuesday, April 29, 2025
Homeसूरतपांडेसरा की 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म, क्राइम ब्रांच ने ऑटोचालक...

पांडेसरा की 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म, क्राइम ब्रांच ने ऑटोचालक को हिरासत में लिया

सूरत। पांडेसरा की 10 साल की बच्ची सिविल अस्पताल के पास फुटपाथ पर रोती हुई पाई गई थी। उसके कपड़ों पर खून के निशान थे। बच्ची को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने बच्ची से दुष्कर्म होने की पुष्टि की है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस हरकत में आते हुए एक संदिग्ध ऑटाेचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बता दें, पांडेसरा में कैलाश चौराहे पास रहने वाली 10 साल की बेटी अचानक लापता हो गई थी। परिवारवालों से काफी खोजबीन की, पर उसका कुछ पता नहीं चला। दूसरे शुक्रवार शाम को बच्ची सिविल अस्पताल के फुटपाथ पर रोती हुई मिली थी। बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां डॉक्टरों ने दुष्कर्म होने की पुष्टि की है। पुलिस ने पांडेसरा और सिविल अस्पताल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज लेकर आगे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बच्ची लगातार एक ही बात बोल रही है- एक अंकल मुझे लेकर गए थे। बच्ची को पांडेसरा से सिविल अस्पताल तक कौन लेकर आया, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments