अहमदाबाद। साबरमती नदी के किनारे बने रिवरफ्रंट को दूसरे चरण में गांधीनगर तक ले जाया जाएगा। गिफ्ट सिटी से गांधीनगर तक 7 चरणों में इसका विस्तार होगा। प्राथमिक स्तर पर 1300 करोड़ के खर्च की योजना बनाई गई है। पहले चरण में आंबेडकर ब्रिज और डफनाल को शामिल किया गया है। दूसरे चरण में 4.5 किलोमीटर एरिया को शामिल किया जाएगा। जो डफनाला से इंदिरा ब्रिज तक की एरिया है। तीसरे चरण में इंदिरा बिज से नर्मदा केनाल तक जाएगा। वाइब्रंट समिट के बाद इसका काम शुरू होगा। दुबई की शोभा ग्रुप इस प्रोजेक्ट में 1000 करोड़ का निवेश करेगी।
शहरी विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चौथे चरण में शाहपुर ब्रिज यानी गिफ्ट सिटी को शामिल किया जाएगा। इसका काम भी जल्द ही शुरू होगा। ढाई साल में इसके पूरा होने की उम्मीद है। पांचवें से सातवें चरण के काम की घोषणा बाद में होगी। हालांकि इसमें न्यू गांधीनगर को भी शामिल किया जाएगा। गांधीनगर में 9.3 किलाेमीटर रिवरफ्रंट बनाने के लिए प्राथमिक स्तर पर 354 करोड़ का अनुमान लगाया गया है। प्रोजेक्ट में ऊंची-ऊंची दीवारें होंगी और नदी के दोनों किनारे चार घाट बनेंगे। मौजूदा समय में अहमदाबाद रिवरफ्रंट के दूसरे चरण में इंदिरा ब्रिज तक काम चल रहा है। रिवरफ्रंट बनने से नागरिकों को नई सुविधा मिलेगी।