सूरत। नाना वराछा में नगर प्राथमिक शिक्षा समित की ओर संचालित शाला क्रमांक-272, महाराणा प्रताप प्राथमिक स्कूल में धूमधाम से गीता जयंती मनाई गई। शिक्षिका रेखा वसोया से मधुर आवाज में गीता से श्लोकों को पढ़कर बच्चों को सुनाया। बच्चों ने भी एक साथ गीता के श्लोकों का गान किया। स्कूल के प्रिंसिपल मितेश कुमार प्रजापति ने बच्चों को श्रीमद् भगवत गीता के महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि श्रीमद् भगवत गीता में कुल 18 अध्याय और 700 श्लोक हैं। शिक्षक राजेश धामेलिया ने जीवन में गीता के महत्व को समझाया। शिक्षिका राजश्री ने कहा कि श्रीमद् भगवत गीता के श्लोकों की भी प्रतियोगिता होनी चाहिए। आज जिनका जन्मदिन था, उन छात्रों ने श्रीमद् भगवत गीता की आरती उतारी। शिक्षिका मीताबेन ने छात्रों को गीता का वितरण किया। बता दें, दुनियाभर में श्रीमद् भगवत गीता एक ऐसी पुस्तक है, जिसका जन्मदिन मनाया जाता है। मोक्षदा एकादशी को भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था।