सूरत। जनजाति कल्याण आश्रम की क्षेत्रीय संगठन मंत्रियों की बैठक का आयोजन 19, 20 एवं 21 दिसम्बर को पर्वत पाटिया में स्थित माहेश्वरी सेवा सदन में आयोजित की गई थी। बैठक में पधारे महान विभूतियों का आतिथ्य करने का सौभाग्य सूरत महानगर को प्राप्त हुआ, जो बड़े गौरव की बात है।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र खराड़ी, उपाध्यक्ष एच. के नागू, सत्येंद्र सिंह, महामंत्री योगेश बापट, संगठन मंत्री अतुल जोग के अतिरिक्त 48 प्रतिनिधि शामिल हुए। जनजाति कल्याण आश्रम, सूरत के अशोक गोयल ने बताया कि बैठक में संगठन के सालभर किए गए कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। देशभर में चलने वाले 20 हजार सेवा प्रकल्पों का मोबाइल एप के जरिए सर्वेक्षण किया गया, इसके साथ ही उस पर चर्चा हुई। आगामी 22 जनवरी को राम जन्मभूमि अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर चरणबद्ध प्रयासों की योजना बनाई गई है। इसके साथ ही आगामी प्रवास की चर्चा हुई तथा संगठन से जुड़े नए बंधुओं के लिए पांच दिवसीय परिचय सम्मेलन का आयोजन भी हुआ।
क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में गुजरात प्रांत उपाध्यक्ष राधेश्याम कारीवाल एवं प्रांत नगर आयाम प्रमुख गोपीजी भंडारी के सहयोग से सूरत के सभी कार्यकर्ताओं ने तन, मन और धन से बहुत बड़ा सहयोग दिया। सिटी लाइट के मंत्री अशोक अग्रवाल का संचालन बहुत सराहनीय रहा है।
माहेश्वरी सेवा सदन के अध्यक्ष श्याम राठी एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों के सहयोग से निःशुल्क सेवा सदन उपलब्ध कराया गया।