अहमदाबाद। अहमदाबाद में कोरोना तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार को नवरंगपुरा, बोडकदेव, थलतेज इलाके में कोरोना के 6 नए मरीज पाए गए। एक मरीज सिंगापुर और एक पुणे शहर घूमकर आया है। हाल में शहर में कुल 18 एक्टिव केस हैं, सभी मरीज होम आईसोलेशन में रखे गए हैं।
अहमदाबाद में कोरोना ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है। पिछले 10 दिनों में पालडी, जोधपुर के अलावा घाटलोडिया, नवरंगपुरा, नारणपुरा और सरखेज में कोरोना के एक्टिव केस मिले हैं। शुक्रवार को नवरंगपुरा, बोडकदेव, थलतेज में कोरोना के 6 नए मरीज मिले हैं। इसमें 4 पुरुष और 2 महिलाएं हैं। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी मरीजों की जिनोम सिक्वेंसिंग टेस्ट के लिए सैंपल भेजे गए हैं। काेरोना को फैलने से रोकने के लिए लोगों का सतर्क होना जरूरी है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क अनिवार्य किए जाने की भी जरूरत है।