Tuesday, March 18, 2025
Homeअहमदाबादभाजपा ने विस उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की, कांग्रेस से...

भाजपा ने विस उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की, कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले अर्जुन मोढवाड़िया अब उसी सीट पर भाजपा से लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली/अहमदाबाद। भाजपा ने गुजरात में विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। पोरबंदर से अर्जुन मोढवाड़िया, माणावदर से अरविंद लाडाणी, खंभात से चिराग पटेल, वाघोडिया से धर्मेन्द्रसिंह वाघेला और वीजापुर से सीजे चावड़ा को टिकट मिला है। कांग्रेस ने अभी तक विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।
निर्वाचन आयोग ने लोकसभा के साथ ही गुजरात की खाली पड़ी छह(विसावदर, खंभात, वीजापुर, वाघोडिया, पोरबंदर और माणावदर) में से पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने की घोषणा की है। गुजरात में तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होगा। कांग्रेस के 4, आम आदमी पार्टी और एक निर्दलीय विधायक के इस्तीफा देने से विधानसभा की छह सीटें रिक्त हैं। निर्वाचन आयोग ने विसावदर सीट पर उपचुनाव की घोषणा नहीं की है। विसावदर का मामला हाईकोर्ट में लंबित है।
साल 2022 में गुजरात विधानसभा की 182 सीटों पर चुनाव हुए थे। इसमें से भाजपा को 156, कांग्रेस को 17, आम आदमी पार्टी को 5, निर्दलीय को 3 और समाजवादी पार्टी की एक सीट पर जीत हुई थी। अब तक 6 विधायक इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

किस सीट से किसने इस्तीफा दिया?

  1. माणावदर: कांग्रेस विधायक अरविंद लाडाणी
  2. खंभात: कांग्रेस विधायक चिराग पटेल
  3. वीजापुर: कांग्रेस विधायक सीजे चावड़ा
  4. पोरबंदर: कांग्रेस विधायक अर्जुन मोढवाड़िया
  5. वाघोडिया: निर्दलीय विधायक धर्मेन्द्र सिंह वाघेला
  6. विसावदर: आम आदमी पार्टी के विधायक भूपत भायाणी
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments