Tuesday, March 18, 2025
Homeप्रादेशिकधार भोजशाला में पहले दिन का सर्वे पूरा, ASI की टीम ने...

धार भोजशाला में पहले दिन का सर्वे पूरा, ASI की टीम ने वीडियोग्राफी की

भोपाल। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ के आदेश पर धार भोजशाला में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सर्वे का काम शुरू किया गया। दिल्ली और भोपाल की सर्वे की टीम ने भाेजशाला में सर्वे किया। इसके साथ ही इसकी वीडियोग्राफी भी की गई है। आशीष गोयल ने अदालत में याचिका दायर करके ज्ञानवापी की तर्ज पर भोजशाला का सर्वे कराने की मांग की थी। सर्वे के पहले दिन अधिकारियों के साथ 20 से 25 श्रमिक भी भोजशाला में गए थे। सर्वे करने के उपकरण भी उनके साथ थे। भाेजशाला में नई तकनीक से सर्वे का काम किया जा रहा है।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग का कहना है कि सर्वे की शुरुआत के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि कितने दिनों तक यह काम चलेगा। कोर्ट के आदेश का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments