Tuesday, March 18, 2025
Homeअहमदाबादकेजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में गुजरातभर में विरोध प्रदर्शन, सूरत में...

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में गुजरातभर में विरोध प्रदर्शन, सूरत में आप-कांग्रेस के 20 कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए, राजकोट में चक्काजाम, अहमदाबाद में नारेबाजी की

अहमदाबाद/सूरत/राजकोट। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। गुजरात में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जगह-जगह विरोध कर रहे हैं। सूरत में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वराछा, मिनी बाजार में विरोध प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे 20 से अधिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सूरत संसदीय सीट के कांग्रेस उम्मीदवार नीलेश कुंभाणी को भी हिरासत में लिया है।
राजकोट में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उग्र विरोध प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भीड़भाड़ वाले किसानपरा चौक में नारेबाजी करते हुए रास्ता रोकाे आंदोलन शुरू किया। पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे 40 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। अहमदाबाद में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इशुदान गढवी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
गुजरात में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन है। यही कारण है कि आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस भी अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध कर रही है।
सूरत के वराछा, मिनी बाजार में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता भारी संख्या में जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। “जब-जब भाजपा डरती है, ईडी को आगे करती है’, भाजपा हाय-हाय के बैनर के साथ कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments