सूरत। लकवाग्रस्त मरीजों के इलाज के लिए सिविल अस्पताल में स्ट्रोक यूनिट शुरू किया गया है। कलेक्टर डॉ. सौरभ पारघी और दिल्ली के न्यूरोलॉजी विभाग के प्रो. डॉ. रोहित भाटिया ने सिविल अस्पताल में स्ट्रोक यूनिट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सिविल अस्पताल की डीन डॉ. रागिनी वर्मा, सुप्रिन्टेडेंट डॉ. गोवेकर, डॉ. केएन भट्ट, डॉ. परेश समेत अनेक महानुभाव मौजूद रहे।
सिविल अस्पताल के किडनी विभाग में 10 वेड का न्यूरो स्ट्रोक विभाग शुरू किया गया है। इससे लकवा के रोगियों का तत्काल इलाज किया जाएगा। पिछले लंबे समय से सिविल अस्पताल में न्यूरो स्ट्रोक यूनिट खोलने की तैयारी चल रही थी। सूरत आैर आसपास के लकवाग्रस्त मरीजों को अब इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इससे मरीजों का समय और पैसा दोनों बचेगा।