सूरत। मंगलवार को सुबह अचानक घना कोहरा छा गया। कोहरे के कारण अंधेरा हो गया और विजिबिलिट घटकर 100 मीटर से भी कम हो गई। एयरपोर्ट के रनवे पर आइएलएस यानी इन्स्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम ने भी काम करना बंद कर दिया। दिल्ली की फ्लाइट को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया। कोहरे के कारण तीन फ्लाइट एक से डेढ़ घंटे लेट हो गई।
सूरत एयरपाेर्ट के रनवे पर 800 मीटर की विजिबिलिटी में फ्लाइट को लैंड कराने के लिए आईएलएस सिस्टम लगाया गया है। मंगलवार को सुबह घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम हो गई। कोहरे के कारण सुबह 7:00 से 8:30 बजे तक सूरत एयरपोर्ट पर उड़ाने प्रभावित हुईं। इंडिगों की दिल्ली फ्लाइट को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया। एयर इंडिया की बेंगलुरू समेत दो और इंडिगो की एक फ्लाइट डेढ से दो घंटे लेट हो गई।
घने कोहरे के कारण मौसम में भी बदलाव अाया है। मंगलवार को सुबह तापमान लुढ़ककर 19.6 डिग्री पर आ गया। कल सुबह 22 डिग्री सेल्सियस था। कोहरे के कारण सड़क पर गाड़ी चलाने वालों को भी परेशानी हुई।