Monday, March 17, 2025
Homeराष्ट्रीयभारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन, राहुल गांधी ने मुंबई में न्याय...

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन, राहुल गांधी ने मुंबई में न्याय संकल्प पदयात्रा की, आज शाम शिवाजी पार्क में INDIA का शक्ति प्रदर्शन

मुंबई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज (रविवार) दक्षिण मुंबई में मणि भवन से न्याय संकल्प पदयात्रा शुरू की। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा, स्वरा भास्कर और महात्मा गांधी के पोते तुषार गांधी समेत कई कांग्रेस समर्थक शामिल हुए। यात्रा अगस्त क्रांति मैदान तक गई, जहां 1942 में अंग्रेजों से भारत की आजादी के संघर्ष के दौरान भारत छोड़ो आंदोलन शुरू हुआ था।
अगस्त क्रांति मैदान में राहुल गांधी ने कहा कि अगर भारत मोहब्बत का देश है तो नफरत क्यों फैलाई जा रही है? हम कहते हैं कि भाजपा नफरत फैलाती है, लेकिन इस नफरत का एक आधार तो जरूर होगा। फिर मुझे समझ आया कि इस नफरत का आधार अन्याय है। इस देश में हर दिन गरीबों, किसानों, दलितों, महिलाओं और युवकों के साथ अन्याय हो रहा है। न्याय पाने वालों केवल पांच प्रतिशत लोग हैं। उनके लिए, अदालतें, सरकार और अन्य सभी संस्थाएं काम करती हैं। लेकिन अगर हम अन्य 90 प्रतिशत आबादी को देखें, तो वे अन्याय के कारण पीड़ित हैं।
बता दें, राहुल गांधी ने शनिवार को मध्य मुंबई में “चैत्यभूमि’ पर डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करके और संविधान की प्रस्तावना पढ़कर अपनी 63 दिवसीय ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का समापन किया। यह यात्रा 14 जनवरी को संघर्षग्रस्त मणिपुर से शुरू हुई थी।
रविवार शाम को मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इन्क्लूसिव अलायंस(I.N.D.I.A.) की महारैली है। इस दौरान शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। महारैली में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव समेत कई दलों के नेता शामिल होंगे। रैली में उद्धव ठाकरे, शरद पवार और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे भी आएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments