Monday, March 17, 2025
Homeअहमदाबादगुजरात की 5 विधानसभा सीटों पर 7 मई को होंगे उपचुनाव

गुजरात की 5 विधानसभा सीटों पर 7 मई को होंगे उपचुनाव

नई दिल्ली/अहमदाबाद। गुजरात में 7 मई को तीसरे चरण में लोकसभा की 26 सीटों पर एक साथ मतदान होगा। इसके साथ ही विधानसभा की खाली पड़ी 6 में से 5 सीटों पर उपचुनाव भी 7 मई को होंगे।
गुजरात में विधानसभा की 6 सीटें खाली पड़ी हैं। चुनाव अायोग ने 5 सीटों पर उपचुनाव कराने की घोषणा की है। निर्वाचन आयोग की घोषणा में विसावदर सीट का उल्लेख नहीं है, जबकि सबसे पहले यही सीट खाली हुई थी। इस सीट पर भूपत भायाणी विधायक थे, जिन्होंने इस्तीफा दे दिया है। इस सीट को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई है, इसलिए इसकी घोषणा नहीं की गई है।
गुजरात में वीजापुर, खंभात, वाघोडिया, माणावदर, पोरबंदर सीट पर उपचुनाव होंगे।

किस सीट से किसने इस्तीफा दिया

  1. विसावदर: आम आदमी पार्टी के विधायक भूपत भायाणी
  2. वीजापुर: कांग्रेस विधायक सीजे चावड़ा
  3. माणावदर: कांग्रेस विधायक अरविंद लाडाणी
  4. खंभात: कांग्रेस विधायक चिराग पटेल
  5. पोरबंदर: कांग्रेस विधायक अर्जुन मोढवाड़िया
  6. वाघोडिया: निर्दलीय विधायक धर्मेन्द्र सिंह वाघेला
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments