जकार्ता। रमजान के पवित्र महीने में इंडोनेशिया में ढाई किलोमीटर लंबी इफ्तार पार्टी का नया रिकॉर्ड बना है। इफ्तार पार्टी का आयोजन सऊदी अरब के इस्लामिक मामलों के मंत्रालय की ओर से किया गया था। इफ्तार में बैठने के लिए ढाई किलोमीटर लंबी व्यवस्था की गई थी। इस इफ्तार पार्टी को वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट भी दिया गया है। इसका आयोजन इंडोनेशिया के मकासर शहर में किया गया था। इफ्तार पार्टी में 15,000 से अधिक लोग शामिल हुए थे। इसमें दूसरे इस्लामिक देशों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। बता दें, सऊदी अरब द्वारा रमजान के पवित्र महीने में अन्य देशों में इफ्तार पार्टियों के आयोजन के साथ-साथ कुरान की प्रतियां और खजूर वितरित करने की एक नई पहल की गई है।
इंडोनेशिया में ढाई किलोमीटर लंबी इफ्तार पार्टी का नया रिकॉर्ड बना
RELATED ARTICLES