Sunday, March 16, 2025
Homeराष्ट्रीयकिसानों को दिल्ली में महापंचायत करने की मंजूरी मिली, पुलिस ने रखी...

किसानों को दिल्ली में महापंचायत करने की मंजूरी मिली, पुलिस ने रखी ये शर्तें

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने संयुक्त किसान मोर्चा को गुरुवार, 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत करने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही पुलिस ने कई शर्तें भी रखी है। संयुक्त किसान मोर्चा को इन शर्तों का पालन करना होगा। संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं के हस्ताक्षर करने के बाद पुलिस ने मंजूरी दी।

ये हैं शर्तें:

  • महापंचायत में 5000 से ज्यादा शामिल नहीं होंगे।
  • इस दौरान ट्रैक्टर या ट्रॉली मौजूद नहीं होनी चाहिए।
  • किसी के पास कोई हथियार नहीं होना चाहिए।
  • महापंचायत 11:00 से 2:00 बजे तक ही चलेगा।
  • कार्यक्रम पूरा होने के बाद सभी वापस लौट जाएंगे।
  • रात में रामलीला मैदान में कोई रुकेगा नहीं।
  • इस दौरान रैली या प्रदर्शन नहीं कर सकेंगे।

दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
किसानों की महापंचायत को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान कई रूटों को बंद किया गया है। 14 मार्च को नेहरू मार्ग, बाराखंभा रोड, बहादुर शाह जफर मार्ग, टॉल्स्टॉय मार्ग, आसफ अली रोड, जय सिंह रोड, स्वामी विवेकानंद मार्ग, संसद मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, बाबा खड़ग सिंह मार्ग, मिंटो रोड, अशोक रोड, महाराजा रणजीत सिंह फ्लाईओवर, कनॉट सर्कस, भवभूति मार्ग, डीडीयू मार्ग, चमन लाल मार्ग पर डायवर्जन रहेगा। इसके साथ ही 14 मार्च को सुबह 6 बजे से निम्नलिखित सड़कों, क्षेत्रों और आसपास की सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन लगाया जाएगा। इसमें दिल्ली गेट, मीर दर्द चौक, अजमेरी गेट चौक, गुरु नानक चौक, आर/कमला मार्केट, पहाड़गंज चौक और आर/ए झंडेवालान, महाराजा रणजीत सिंह फ्लाईओवर बाराखंभा रोड से गुरु नानक चौक, बाराखंभा रोड/टॉल्स्टॉय रोड क्रॉसिंग, जनपथ शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments