हिसार। हरियाणा में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। हिसार के सांसद बृजेन्द्र सिंह ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बताया जाता है कि बृजेन्द्र सिंह फिर से कांग्रेस में शामिल होंगे। वह 2014 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे। भाजपा ने उन्हें राज्यसभा सांसद बनाकर केंद्रीय इस्पात मंत्री बनाया था। 2019 में बृजेन्द्र सिंह ने हिसार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। बताया जाता है कि बृजेन्द्र सिंह ने भाजपा से जेजेपी के साथ गठबंधन छोड़ने की बात की थी। भाजपा ने उनकी बात नहीं मानी तो उन्होंने इस्तीफा दे दिया।