अहमदाबाद/भरूच। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा तीन दिनों से गुजरात में घूम रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को छोटा उदेपुर, भरूच समेत इलाकों में जाएंगे। कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के नेता चैतर वसावा भी कार्यकर्ताओं के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे।
बता दें, गुजरात में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने गठबंधन किया है। दोनों पार्टियों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। आप के हिस्से में भरुच आैर भावनगर की दो सीटें आई हैं। आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल भरूच से चैतर वसावा को चुनाव लड़ाने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। चैतर वसावा भी लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। गठबंधन के तहत चैतर वसावा नेत्रंग में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भरुच, झंखवाव में नुक्कड़ सभा करेंगे। इसके बाद हरसिद्धि माता मंदिर में दर्शन करेंगे। राहुल गांधी रात में मालदा में रात्रि विश्राम करेंगे।