भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व सांसद गजेन्द्र सिंह राजूखेड़ी, पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत कई कद्दावर नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। भाेपाल में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इन नेताओं के पार्टी छोड़ने से मध्य प्रदेश में कांग्रेस को भारी नुकसान होगा।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी, गजेन्द्र सिंह राजूखेड़ी, संजय शुक्ला, विशाल पटेल, अर्जुन पालिया, भाेपाल कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा शनिवार को सुबह भाजपा कार्यालय पहुंचे। संजय शुक्ला भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णु प्रसाद शुक्ला के बेटे हैं।
सुरेश पचौरी गांधी परिवार के बेहद करीबी हैं। केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। चार बार राज्यसभा सदस्य भी रहे हैं। वहीं, गजेन्द्र सिंह राजूखेड़ी तीन बार सांसद रह चुके हैं।