जौनपुर। विंध्याचल से दर्शन करके लौट रही श्रद्धालुओं की बस जौनपुर जिले में केशवपुर गांव के पास अचानक पलट गई। बस में सवार पांच यात्री घायल हो गए।
आजमगढ़ जिले के बिसरौर गांव में रहने वाले विनोद यादव रविवार को सुबह बस बुक करके विंध्याचल दर्शन करने के लिए गए थे। बस में कुल 21 यात्री बैठे थे। दर्शन पूजन करने के बाद सभी लौट रहे थे। रविवार की रात में 11:00 बजे दर्शनार्थियों से भरी बस जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर केशवपुर गांव के पास अचानक पलट गई। ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। बस पलटते ही आसपास चीख पुकार मच गई। हादसे में श्रवण कुमार (30) प्रिंस यादव (16) सविता यादव (40) विनोद यादव (48) एवं फुलई (55) को चोट आई है। वही श्रवण व शीला यात्री को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।