Monday, March 17, 2025
Homeवडोदरावडोदरा नगर निगम 100 करोड़ रुपए के ग्रीन म्युनिसिपल बांड जारी करेगा

वडोदरा नगर निगम 100 करोड़ रुपए के ग्रीन म्युनिसिपल बांड जारी करेगा

वडोदरा। नगर निगम ने 100 करोड़ रुपए के ग्रीन म्युनिसिपल बांड जारी करने का निर्णय लिया है। वडोदरा नगर निगम ने इससे पहले मार्च 2022 में अमृत योजना के लिए बांड जारी किया था। 1 मार्च 2024 को सुबह 11:00 बजे आयुक्त विभाग के समिति कक्ष में बोली लगेगी, जिसमें विभिन्न कंपनियां भाग लेंगी। वडोदरा नगर निगम द्वारा अमृत योजना के अंतर्गत 1,220.53 करोड के काम मंजूर किए गए हैं। इसमें से नगर निगम को 620.60 करोड़ रुपए देने हैं। आयुक्त दिलीप राणा और अकाउंटेंट संतोष तिवारी ने बांड जारी करके 100 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बनाई है।
भारत सरकार के हाउसिंग एंड अर्बन विभाग, अमेरिका की यूएस ट्रेजरी विभाग की ओर से वडोदरा नगर निगम को 2022 में म्युनिसिपल बांड जारी करने के लिए आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन एवं सहायक उपलब्ध कराए गए थे। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के सलाहकार एडम वाइटमैन और विलियम स्ट्रीटर ने दो दिनों पिछले पांच वर्षों के वडोदरा निगम के वार्षिक खातों और वित्तीय जानकारी का गहन विश्लेषण किया था। इसके साथ ही निगम की लेखा शाखा के अधिकारियों एवं अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के सलाहकारों के साथ तीन से चार बार वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बातचीत हुई थी।
कमिश्नर, मेयर, डिप्टी मेयर, स्थायी समिति के अध्यक्ष, डिप्टी कमिश्नर, चीफ अकाउंटेंट ने मर्चन्ट बैंकर्स के साथ बैठक के करने के बाद 12 जनवरी को प्रिलिमनरी प्लेसमेंट मेमोनंडम, ड्यू डिलीजंस रिपोर्ट के साथ सेबी में मंजूरी के लिए फाइल भेजी थी। सेबी ने फाइल का अध्ययन करने के बाद 17 फरवरी को बांड जारी करने की मंजूरी दी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments