मंुबई। तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन यानी दिशा वकानी की लंबे अर्से बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें वह परिवार के साथ यज्ञ में आहुति डालते हुए दिखाई दे रही हैं।
अखिल भारतीय गायत्री परिवार की ओर से मुंबई में महायज्ञ का आयोजन किया गया है, जिसमें दिशा वकानी अपने पति और दो बच्चों के साथ शामिल हुई। वीडियो में दिशा वकानी अपने पति के साथ आरती करती हुई दिखाई दे रही हैं। दिशा वाकाणी ने पीली साड़ी पहनी है। दिशा वकानी ने कहा कि टीवी सेट पर भी मैं गायत्री मंत्र का जाप करती थी। पर्यावरण की शुद्धि के लिए यज्ञ बहुत जरूरी है। दिशा वकानी तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में दयाबेन की भूमिका में थी। 2017 में मेटरनिटी लीव पर जाने के बाद शो में वापस नहीं आई। दर्शक वकानी को शो में देखने के लिए बेचैन हैं। बता दें, दिशा वकानी जोधा अकबर और देवदास जैसी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल कर चुकी हैं।