Tuesday, March 18, 2025
Homeप्रादेशिकगंगा में स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं का टैक्टर तालाब में पलट...

गंगा में स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं का टैक्टर तालाब में पलट गया, 15 की मौत

कासगंज। शनिवार काे सुबह एटा के कसा पूर्वी गांव से गंगा में स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं का ट्रैक्टर बदायूं हाइवे के पास तालाब में डूब गया। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा कई लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। मृतकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
एटा जिले के कसा पूर्वी गांव के लोग ट्रैक्टर की ट्राॅली में बैठकर गंगा में स्नान करने के लिए जा रहे थे। हाईवे पर अचानक ट्रैक्टर की कपलिंग टूट गई और ट्रॉली अनियंत्रित होकर पास के तालाब में जा गिरी। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। तालाब से अब तक 12 से अधिक शव निकाले जा चुके हैं। तालाब के किनारे कोहराम मचा हुआ है। भीड़ के कारण हाईवे पर जाम लग गया है। डीएम सुधा वर्मा और एसपी अपर्णा रजत कौशिक भी मौके पर पहुंच गई हैं। तालाब में जाल डालकर शवों की तलाश की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक जाहिर किया है। सोशल मीडिया(X) पर लिखा-
जनपद कासगंज में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को सभी घायलों के समुचित निःशुल्क उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को दो लाख और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments