Sunday, March 16, 2025
Homeअहमदाबादप्रधानमंती नरेंद्र मोदी आज गुजरात में 44,000 करोड़ से अधिक की विकास...

प्रधानमंती नरेंद्र मोदी आज गुजरात में 44,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे

अहमदाबाद/सूरत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को गुजरात के दौरे पर आ रहे हैं। गुजरात में 44,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 22 फरवरी को सुबह 10:45 बजे अहमदाबाद आएंगे और गुजरात सहकारी दूध विपणन संघ की स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 12:45 बजे महेसाणा जाएंगे और वालीनाथ महादेव मंदिर में पूजा करेंगे। महेसाणा में 8,350 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद शाम को नवसारी आएंगे। नवसारी के बासी-बोरसी में पीएम मित्रा पार्क की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री इसी दिन शाम को काकरापार परमाणु ऊर्जा स्टेशन का भी दौरा करेंगे और दो नए दबावयुक्त भारी जल रिएक्टर केएपीएस-3 और केएपीएस-4 राष्ट्र को समर्पित करेंगे। गुजरात में भारत के पहले स्वदेशी परमाणु ऊर्जा संयंत्र, काकरापार परमाणु ऊर्जा परियोजना (केएपीपी-3) में यूनिट-3 का उद्घाटन भारत के परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। प्रधानमंत्री वडोदरा मुंबई एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सूरत नगर निगम, सूडा(सूरत अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी) और ड्रीम सिटी की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और कुछ का लोकार्पण करेंगे।

दक्षिण गुजरात की विकास परियोजनाओं पर एक नजर

  • काकरापार में 22,500 करोड़ की लागत से दो नए न्यूक्लियर प्लान्ट का निर्माण किया गया है। 700 मेगावाट की क्षमता वाला यह न्यूक्लियर पॉवर प्लान्ट स्वच्छ एवं सतत ऊर्जा का उपयोग कर राज्य को शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन की प्राप्ति की दिशा में आगे बढ़ाएगा। गुजरात में भारत के पहले स्वदेशी परमाणु ऊर्जा संयंत्र, काकरापार परमाणु ऊर्जा परियोजना (KAPP-3) में यूनिट -3 का उद्घाटन भारत के परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
  • नेशनल हाईवे के 10,070 करोड़ से अधिक लागत से निर्मित वडोदरा-मंुबई एक्सप्रेस-वे के एक हिस्से का आज लोकार्पण होगा। गुजरात सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है। वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेस-वे के तीन भागों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इसमें पहला भाग लगभग 31 किलोमीटर लंबा मनुबर से सांपा है जिसे 2400 करोड़ से अधिक की लागत से बनाया गया है। दूसरा भाग लगभग 32 किलोमीटर लंबा सांपा से पादरा है जिसे 3200 से अधिक की लागत से और तीसरा भाग लगभग 23 किलोमीटर लंबा पादरा से वडोदरा है जिसे 4300 करोड़ से अधिक की लागत से बनाया गया है।
  • सूरत नगर निगम, सूरत अर्बन डेवलपमेन्ट अथॉरिटी(सूडा) और ड्रीम सिटी के कुल 5040 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा। इसमें 3000 करोड़ से अधिक की लागत से बनी 41 परियोजनाओं का शिलान्यास होना है और 2000 करोड़ से अधिक की लागत से 18 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन होगा। 840 करोड़ की लागत से 50 इलेक्ट्रिक बसों को शुरू करना, 597 करोड़ की लागत से निर्मित तापी शुद्धीकरण प्रोजेक्ट और 49 करोड़ की लागत से निर्मित ड्रीम सिटी लि. की परियोजनाएं शामिल हैं। 924 करोड़ की लागत से निर्मित जलापूर्ति योजना, 825 करोड़ की लागत से निर्मित कन्वेन्शनल बैराज, सूरत अर्बन डेवलपमेन्ट अथॉरिटी में आने वाले गांवों में नल से जल योजना के तहत 480 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली जलापूर्ति योजनाएं शामिल हैं।
  • दक्षिण जोन के 11 जिलों वडोदरा, नवसारी, भरुच, तापी, वलसाड, पंचमहाल, सूरत, छोटा उदेपुर, दाहोद, महिसागर और नर्मदा में 10 विभिन्न विभागों के 5400 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भी लोकार्पण-शिलान्यास होगा। इन जिलों में ऊर्जा एवं पेट्रोकेमिकल्स, मार्ग और मकान, जल संसाधन और जल वितरण, आदिजाति विकास, श्रम और रोजगार विभाग, गृह, शहरी विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, और भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के 55 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया जाना है।
  • दक्षिण गुजरात के विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास की इस श्रृंखला में रेलवे के 1100 करोड़ से अधिक के विकास काम भी शामिल हैं। इससे कई दक्षिण गुजरात के कई जिले लाभान्वित होंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments