नई दिल्ली। किसान दिल्ली कूच करने की कोशिश कर रहे हैं। हजारों किसान शंभू बाॅर्डर पर डटे हुए हैं। किसान ट्रैक्टर लेकर शंभू बॉर्डर पार करना चाहते हैं। शंभू और खनौनी बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली से सटी पंजाब और हरियाणा की सीमाओं को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ड्रोन से आंसू गैस के गोले दाग रही है। किसान जैसे ही आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं, ड्रोन से आंसू गैस के गोले छोड़ दिए जाते हैं। सरकार ने किसानों को फिर बातचीत करने का न्यौता दिया है। कृ़षि मंत्री अर्जुन मुडा ने बताया कि वे किसानों से बातचीत करने को तैयार हैं। उन्होंने किसानों से शांति बनाने की अपील की है। बता दें, सरकार ने किसानों की अधिकांश मांगे मान ली हैं, कुछ मांगों को लेकर पेंच फंस रहा है।
ये हैं किसानों की मुख्य मांग-
- एमएसपी की कानूनी गारंटी
- किसानों और खेत में काम करने वाले मजदूरों को पेंशन
- स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करना
- कषि ऋण माफ करना
- बिजरी की दरों में कोई बढोतरी न करना
- भूमि अधिग्रहण 2013 को फिर से बहाल करना
- 2020-21 में किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजा
- लखीमपुर खीरी के हिंसा पीड़ितो को न्याय