लखनऊ। स्वामी प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा देने के बाद अब नई पार्टी बनाने जा रहे हैं। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 22 फरवरी को पार्टी का नाम घोषित करेंगे। दूसरी कई पार्टियों के नेता उनकी पार्टी में आने को तैयार हैं। जानकारों के अनुसार स्वामी प्रसाद मौर्य 22 फरवरी को दिल्ली में रैली करने जा रहे हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य दलित नेता है। वह 1996 से 2016 तक बहुजन समाज पार्टी में रहे। 2016 में बसपा छोड़कर भाजपा में आ गए। योगी मंत्रिमंउल में कैबिनेट मंत्री रहे और 2022 में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में चले गए थे। बताया जा रहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य ओबीसी, दलित नेताओं को लेकर अलग पार्टी की घोषणा कर सकते हैं। दिल्ली में होने वाली रैली में समाजवादी पार्टी के उनके समर्थक विधायक, सांसद और बिहार के कई जाने-माने नेता शामिल होंगे।