नई दिल्ली। अंडमान-निकोबार के जंगल में म्यांमार के छह शिकारियों के शव पाए गए हैं। रविवार को एक अधिकारी ने शव मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि शिकारियों की मौत भुखमरी से हुई है। अंडमान-निकोबार के नारकोंडम द्वीप में शिकारियों के शव मिले हैं। अधिकारी ने बताया कि वे जिस नाव में आए थे, वह खराब हो गई थी। जंगल में कई दिन गुजारे इस दौरान उनका राशन भी खत्म हो गया था।