Sunday, March 16, 2025
Homeप्रादेशिकसिलीगुडी के सफारी पार्क में शेरनी सीता को शेर अकबर के साथ...

सिलीगुडी के सफारी पार्क में शेरनी सीता को शेर अकबर के साथ रखने पर हंगामा, हिन्दु संगठन पहुंचा कोर्ट

कोलकाता। सिलीगुडी सफारी पार्क में शेरनी सीता को शेर अकबर के साथ रखने के वन विभाग के फैसले पर हिन्दु संगठनों ने आपत्ति जताई है। हिन्दु संगठनों ने इसे अपमान बताया है। पूरा मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। इस मामले में 20 फरवरी को सुनवाई होने वाली है।
सिलीगुडी के सफारी पार्क में वन विभाग ने शेर का नाम अकबर और शेरनी का नाम सीता रखा है। इन दोनाें को एक ही बाड़े में रखा गया है। विश्व हिन्दु परिषद ने इसे अपमानजनक बताते हुए हाई कोर्ट का रुख किया है। उधर, वन विभाग का कहना है कि शेरों को 13 फरवरी को त्रिपुरा के सिपाहीजला प्राणी उद्यान से सिलीगुडी के सफारी पार्क में लाया गया है। पहले से ही इनके नाम रखे गए थे। अभी तक इनके नाम नहीं बदले गए हैं।
पूरा विवाद नाम को लेकर है। अकबर एक मुगल शासक था, जबकि सीता हिन्दु महाकाव्य रामायण के अनुसार भगवान रात की पत्नी थी। विश्व हिन्दू परिषद ने दोनों के नाम बदलने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments