Sunday, March 16, 2025
Homeसूरतमहिला को उत्तर प्रदेश से भगाकर लाया, 2 साल तक दुष्कर्म किया,...

महिला को उत्तर प्रदेश से भगाकर लाया, 2 साल तक दुष्कर्म किया, बेटी पैदा हुई तो 7000 में बेचकर भाग गया

सूरत। सूरत में एक अजीब मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश का युवक गांव में रहने वाली महिला को भगाकर सूरत ले आया और गोडादरा इलाके में किराए का मकान लेकर रहने लगा। शादी करने का झांसा देकर 2 साल तक महिला से दुष्कर्म किया। इसी बीच महिला गर्भवती हो गई और बेटी को जन्म दिया। इसी बीच युवक ने बेटी को 7000 रुपए में बेच दिया। इसी बात को लेकर महिला और युवक में झगड़ा शुरू हाे गया। युवक महिला को छोड़कर भाग गया। पीड़ित महिला ने गोडादरा थाने में तहरीर दी है।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिे के गोहरी तहसील में रहने वाला दीपक पुत्र मनोज त्रिपाठी ने साल 2021 में गांव में रहने वाली विवाहित महिला को भगाकर सूरत ले आया और गोडादरा में किराए का मकान लेकर रहने लगा। किसी को शक न हो इसलिए दोनों पति-पत्नी की तरह रहते थे। दीपक ने दो साल तक महिला से दुष्कर्म किया। इसी बीच महिला गर्भवती हो गई और उसे बेटी पैदा हुई। बेटी पैदा होने के बाद दीपक और महिला में झगड़ा होने लगा। वह बार-बार कहता था कि- क्या सबूत है कि बेटी मेरी ही है?
शातिर दीपक ने मां-बेटी से पीछा छुड़ाने के लिए बेटी को 7000 रुपए में भेस्तान आवास में रहने वाले जुनेद शेख को बेच दिया। इसके बाद गोडादरा में मकान खाली करके लिंबायत में रहने चला गया। इसी बीच एक दिन अचानक दीपक गायब हो गया। महिला कई दिन तक उसका इंतजार करती रही। अंतत: निराश होकर गोडादरा थाने में दीपक और बेटी खरीदने वाले जुनेद शेख के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

महिला जुनेद से अपनी बेटी वापस ले आई
महिला को पता चला कि दीपक ने उसकी बेटी को 7000 रुपए में किसी जुनेद शेख को बेच दी है। महिला जुनेद के घर गई और उससे बेटी वापस मांगने लगी। जुनेद ने पहले तो बेटी को देने से इनकार कर दिया। महिला की मिन्नत पर वह भी पिघल गया और बेटी लौटा दी।

दीपक ने उधारी चुकाने के लिए बच्ची को बेच दिया
दीपक ने कई लोगों से उधार लिया था। वह रुपए नहीं चुका पा रहा था। इसी बीच उसने बेटी को बेचने की योजना बनाई। काफी खोजबीन करने के बाद उसे जुनेद का पता चला। जुनेद बेटी को खरीदने के लिए तैयार हो गया। सौदा पक्का होने के बाद जुनैद ने महिला के अकाउंट में 7000 रुपए जमा कराए। इसके बाद बेटी को लेकर चला गया। दीपक ने एटीएम कार्ड से महिला के अकाउंट से 7000 रुपए निकाल लिए। इसमें से 5000 रुपए डिपॉजिट देकर लिंबायत में किराए पर दूसरा मकान लिया और 2000 रुपए लेकर भाग गया।

घर पर पुलिस आई है कहकर गांव भाग गया
दीपक ने 1 जनवरी 2024 को महिला से कहा कि गांव में मेरे घर पर पुलिस आई है। मुझे अर्जेंट में जाना होगा। वह महिला को अकेली छोड़कर गांव चला गया। दो दिन बाद महिला ने दीपक को फोन किया तो उसने पहचानने से इनकार कर दिया। महिला परेशान हो गई। उसने बेटी पाने के लिए जुनेद से संपर्क किया। बेटी लेकर आने के बाद गोडादरा थाने में दीपक त्रिपाठी और जुनेद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments