Sunday, March 16, 2025
Homeवडोदराखोडियार मंदिर में दर्शन करने जा रहे पदयात्री संघ को बेकाबू वाहन...

खोडियार मंदिर में दर्शन करने जा रहे पदयात्री संघ को बेकाबू वाहन चालक ने कुचल दिया, 3 की मौत, 5 घायल

पाटण। हारीज-चाणस्मा हाईवे पर हिट एंड रन का मामला सामने आया है। हादसे में 3 की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। बहुचराजी के अंबाला से एक संघ खोडियार मंदिर में पैदल दर्शन करने जा रहा था। इसी बीच अनजान वाहन चालक पदयात्रियों को टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पांच घायल हो गए। इसमें से चार की हालत गंभीर है। घायलों को धारपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पदयात्री संघ साथ में माताजी का रथ लेकर जा रहे थे। वहन की टक्कर इतनी तेज थी कि माताजी का रथ दूर जाकर झाड़ियों में फंस गया। घटना की जानकारी मिलते ही हारीज पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई।
हारीज के सब इंस्पेक्टर डीके चौधरी ने बताया कि बहुचराजी के अंबाली से 35 लोग पैदल वराणा में खाडियार माता मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। रास्ते में बेकाबू वाहन चालक ने पदयात्रियों को टक्कर मार दी। हादसे में पूजा जयरामजी(20), रोशनी जगाजी(16)और शारदा कडवाजी(62) की मौत हो गई। वहीं, महेन्द्र ठाकोर(25), राहुल ठाकोर(18), नीलेश ठाकोर( 13), सविता ठाकोर(45), संदेश ठाकोर(18) वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments