Sunday, March 16, 2025
Homeराजकोटबगदाणा के सीताराम गुरु आश्रम के मैनेजिंग ट्रस्टी मनजीदादा का निधन, प्रधानमंत्री...

बगदाणा के सीताराम गुरु आश्रम के मैनेजिंग ट्रस्टी मनजीदादा का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

राजकोट। सौराष्ट्र के प्रसिद्ध तीर्थस्थल बगदाणा के बापा सीताराम गुरु अाश्रम के मैनेजिंग ट्रस्टी मनजीदादा का बुधवार को निधन हो गया। मनजीदादा बजरंगदास बापा के अनन्य सेवक थे। उनका पार्थिक शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। सौराष्ट्र समेत प्रदेशभर के श्रद्धालु अंतिम दर्शन करने के लिए आश्रम पहुंच रहे हैं। मनजीदादा के निधन पर प्रधानमंत्री ने शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट में लिखा- मनजीदादा के अवसान के समाचार से दुखी हूं। समाजसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान हमेशा याद रहेगा। ईश्वर सद्गत आत्मा को शांति प्रदान करें।

मनजीदादा के बेटे जनक काछड़िया ने बताया कि गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे अंतिम यात्रा निकालेगी। बापा सीताराम के परलोक सिधारने के बाद मनजीदादा ने उनकी स्मृति में बगदाणा गुरु आश्रम की स्थापना की थी। यहां देशभर से भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। यहां बिना भेदभाव के भक्तों को प्रसाद में भोजन परोसा जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments