Friday, March 14, 2025
Homeराष्ट्रीयप्रधानमंत्री मोदी को मॉरीशस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, यह सम्मान पाने वाले...

प्रधानमंत्री मोदी को मॉरीशस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय राजनीतिक यात्रा पर मॉरीशस पहुंच गए हैं। वह 12 मार्च को मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी को मॉरीशस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन चंद्र रामगुलाम ने मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन’ से सम्मानित करने की घोषणा की। प्रधानमंत्री मोदी मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान पाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। रामगुलाम ने पोर्ट लुईस में भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम में यह घोषणा की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट करके स्वागत के लिए मॉरीशस के प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। इसके बाद मोदी पोर्ट लुईस स्थित अपने होटल पहुंचे। जहां भारतीय पर्यटकों ने उनका स्वागत भारत माता की जय के नारे लगाकर किया और तिरंगा लहराया। इसके बाद मॉरीशस की महिलाओं ने प्रधानमंत्री के स्वागत में पारंपरिक बिहारी गीत गाया। इस दौरान पीएम मोदी पारंपरिक भोजपुरी संगीत का आनंद लेते और ताली बजाते नजर आए।

https://twitter.com/narendramodi/status/1899492554149884367


इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी दोनों देशों के बीच आर्थिक और सुरक्षा संबंधों को और बढ़ाने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे। यह 2015 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की मॉरीशस की दूसरी यात्रा है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय सेना की एक टुकड़ी, नौसेना का एक युद्धपोत और वायु सेना की आकाश गंगा स्काई डाइविंग टीम भी मॉरीशस में राष्ट्रीय समारोह में भाग लेगी।
मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन चंद्र रामगुलाम ने कहा कि ऐसी प्रतिष्ठित शख्सियत की मेजबानी करना हमारे देश के लिए सौभाग्य की बात है, जो अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद मुख्य अतिथि के रूप में हमारे यहां आने के लिए सहमत हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों का प्रमाण है। प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान वैश्विक व्यापार और अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके साथ ही रक्षा, व्यापार, क्षमता निर्माण और समुद्री सुरक्षा में सहयोग पर भी चर्चा होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments