वडोदरा। पाकिस्तान की कराची जेल से रिहा किए गए 18 मछुआरों को ट्रेन से वडोदरा लाया गया। मछुआरों को यहां से उनके घर तक पहुंचाया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और कृषि मंत्री ने गुजरात के मछुआरों को पाकिस्तान की जेल से रिहा कराने की मांग की थी। विदेश मंत्रालय द्वारा मछुआरों को छुड़ाने की कोशिश की गई थी। इसके परिणाम कराची जेल में बंद गुजरात के 18, दीव के 3 और उत्तर प्रदेश के एक समेत 22 मछुआरों को जेल से रिहा किया गया। कराची जेल से रिहा किए गए सभी मछुआरे वाघा बॉर्डर पार करके भारत में आए थे। इसके बाद उनकी मेडिकल जांच करके ट्रेन के जरिए रवाना किया गया। गुजरात के 18 मछुआरे ट्रेन से वडोदरा स्टेशन पहुंचे थे। वडोदरा स्टेशर पर मछुआरों को स्वागत करने के बाद उन्हें उनके घर पहुंचाया गया। गिर सोमनाथ के 15, देवभूमि द्वारका के 3 और दीव के 3 मछुआरों को बस से पहुंचाया गया।