Friday, March 14, 2025
Homeमनोरंजनराज बब्बर के बेटे प्रतीक ने वैलेंटाइन डे पर अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया...

राज बब्बर के बेटे प्रतीक ने वैलेंटाइन डे पर अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी से दूसरी शादी की

मंुबई। दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल और राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर एक बार फिर शादी के बंधन में बंध गए हैं। प्रतीक ने 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी से दूसरी शादी कर ली। शादी के बाद इस जोड़े की पहली तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। प्रतीक और प्रिया की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। इन तस्वीरों में यह जोड़ा ऑफ व्हाइट वेडिंग ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रहा है। ब्राइडल लुक की बात करें तो प्रिया ने धागे और मोती के काम से बनी साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने पन्ना रंग का हैवी चोकर नेकलेस पहना था। जबकि प्रतीक ने सफेद शेरवानी पहन रखी थी। उससे मेल खाती पगड़ी बांधी थी। प्रतीक की शादी उनकी दिवंगत मां स्मिता पाटिल के घर पर हुई। लेकिन हैरानी की बात यह थी कि अभिनेता के पिता राज बब्बर और उनके पूरे परिवार को शादी में आमंत्रित नहीं किया गया था। अपनी पहली पत्नी सान्या सागर से अलग होने के बाद प्रतीक प्रिया बनर्जी के साथ रिलेशनशिप में आ गए। दोनों ने 2023 में अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा की थी और उसी साल सगाई भी कर ली थी।

https://twitter.com/Asian_newsBH/status/1890429852576293022
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments