Friday, March 14, 2025
Homeदक्षिण गुजरातनवसारी में कुएं की खुदाई के दौरान मिट्‌टी ढहने से दो मजदूर...

नवसारी में कुएं की खुदाई के दौरान मिट्‌टी ढहने से दो मजदूर मलबे में दब गए, दोनों अस्पताल में भर्ती

नवसारी। नवसारी के इटालवा में टॉयलेट बनाने के लिए कुआं खोदते समय बड़ा हादसा हो गया। कुएं की खुदाई करते समय मिट्टी ढहने से दो मजदूर मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और मिट्‌टी हटाकर दोनों मजदूरों को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों श्रमिकों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार नवसारी के इटालवा में एक इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी बीच टॉयलेट बनाने के लिए कुएं की खुदाई हो रही थी, तभी अचानक मिट्‌टी ढह गई। कुएं की खुदाई कर रहे दो मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए। दुर्घटना के समय वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने रेस्क्यू करके दोनों मजदूरों को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। दोनों मजदूरों की हालत गंभीर बताई जाती है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की छानबीन शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments