वडोदरा। शहर के कलाली इलाके में बारात जा रही थी। बाराती डीजे की धुन पर नाचने में मस्त थे, तभी डीजे की आवाज सुनकर एक गाय भड़क गई और बारात में घुस गई। इससे बारातियों में भगदड़ मच गई। गाय की सींग और भगदड़ में तीन महिलाओं समेत दर्जनों बाराती घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कलाली इलाके में बारात जा रही थी। बारात में महिलाएं और बच्चे खुशी से नाच रहे थे। बाराती मुख्य सड़क पर बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर आगे बढ़ रहे थे। इसी बीच डीजे की आवाज सुनकर एक गाय भड़क गई और बारात में घुस गई। बारात में घुसी गाय से बचने के लिए भगदड़ मच गई। गुस्साई गाय ने दो-तीन महिलाओं समेत करीब एक दर्जन लोगों को अपने सींगों से घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।