देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में UCC (समान नागरिक संहिता) विधेयक पेश किया। विधेयक पेश करते ही विपक्षी विधायक नारेबाजी करने लगे। विपक्ष के हंगामे को देखते हुए विधानसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। अब उत्तराखंड समान नागरिक संिहता लागू करने का देश का पहला राज्य बन जाएगा। विधेयक पेश होते ही सदन में वंदे मातरम्, जय श्री राम के नारे लगने लगे। वहीं, प्रतिपक्ष नेता यशपाल आर्य ने कहा- हम विधेयक के खिलाफ नहीं है। भाजपा विपक्षी विधेयकों की आवाज को दबाना चाहती है। विधायकों को प्रश्नकाल में अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी UCC को लेकर पहले ही अपना रुख स्पष्ट कर चुके हैं। अब प्रदेश में सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून लागू होगा। धर्म और जाति के आधार पर कानून अलग नहीं होंगे।