सूरत। अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को पांडेसरा पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। वाकया 27 साल पहले का है। 31 जनवरी 1997 को आरोपी वशिष्ठ नारायण ने पड़ोस में रहने वाली 11 साल की नाबालिग लड़की को पहले अपनी गोद में लिया था, इसके बाद अंबाजी ले जाने के बहाने उसका अपहरण कर लिया था। बेटी के पिता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी वशिष्ठ नारायण तब से फरार था। पुलिस को उसकी तलाश थी। कोर्ट ने सीआरसीपी 70 के तहत आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पांडेसरा थाने के कांस्टेबल शक्तिसिंह और महिपाल को खुफिया जानकारी कि आरोपी वशिष्ठ नारायण पुत्र राम नरेश विश्वकर्मा अपने गांव उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में है। कांस्टेबल शक्ति सिंह और महिपाल की देखरेख में एक टीम बनाकर प्रयागराज भेजी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ठोस जानकारी जुटाने के बाद 60 वर्षीय वशिष्ठ नारायण को गिरफ्तार कर सूरत ले आई।