Saturday, March 15, 2025
Homeवडोदरामहेसाणा के कड़ी में नर्मदा नदी पर बना पुल ढह गया, जेसीबी...

महेसाणा के कड़ी में नर्मदा नदी पर बना पुल ढह गया, जेसीबी नहर में गिर गई, कोई जानहानि नहीं

मेहसाणा। यहां की कड़ी तहसील में करणनगर और बोरिसाना गांवों को जोड़ने वाले नर्मदा नहर पर बने पुल की मरम्मत के दौरान शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। मरम्मत का काम चल रहा था, तभी पुल का मध्य भाग ढह गया, जिसके कारण पुल पर लगी जेसीबी नहर में गिर गई। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों को जैसे ही पूरी घटना की जानकारी मिली, वे माैके पर पहुंच गए। मेहसाणा के कड़ी तहसील में करणनगर और बोरिसाना गांवों को जोड़ने वाला नर्मदा नहर पर बना पुल लंबे समय से जर्जर हालत में था। प्रशासन को इसकी जानकारी मिलने के बाद पुल को बंद करा दिया गया। पिछले तीन दिनों से इस पुल की मरम्मत चल रही है। पुल की मरम्मत के दौरान पुल ढह गया। पुल ढहने से पहले जेसीबी पंचर हो गया और मरम्मत करने वाले टायर निकालकर बनवाने चले गए थे। इसी बीच पुल ढहने से जेसीबी नहर में गिर गई। पूरी घटना के बाद नर्मदा विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ क्योंकि पुल लंबे समय से बंद था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments