Monday, March 17, 2025
Homeखेलभारतीय महिला टीम की जीत के बाद पुरुष टीम ने भी खो-खो...

भारतीय महिला टीम की जीत के बाद पुरुष टीम ने भी खो-खो विश्व कप-2025 का खिताब जीतकर रचा इतिहास

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष टीम ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में नेपाल को 54-36 से हराकर खिताब अपने नाम किया। भारतीय महिला टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय पुरुष टीम ने खो-खो विश्व कप 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। इससे पहले प्रियंका इंगले की अगुवाई वाली भारतीय महिला टीम ने फाइनल में नेपाल की टीम को 78-40 से हराकर जीत दर्ज की थी। भारतीय महिला टीम ने इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें भारतीय टीम ने पहली पारी में 34 अंक हासिल किए, जबकि नेपाल की महिला टीम एक भी गोल करने में असफल रही। दूसरे राउंड में भारत का स्कोर 35 अंक रहा, जबकि नेपाल की टीम ने 24 अंक बनाए। दूसरे राउंड में भारत ने एक अंक और नेपाल ने 24 अंक बनाए।

आज रविवार को भारतीय पुरुष टीम ने भी इतिहास रच दिया है। भारतीय पुरुष टीम ने फाइनल मैच में नेपाल के खिलाफ 54-36 के अंतर से मैच जीता। कप्तान प्रतीक वाईकर और टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले रामजी कश्यप ने एक बार फिर कमाल किया। भारत ने इससे पहले ग्रुप चरण में नेपाल के अलावा ब्राजील, पेरू और भूटान को हराने के बाद क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश और सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को मात दी थी। भारतीय खिलाड़ियों ने मैच की शुरुआत से अंत तक अपना दबदबा बनाये रखा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पुरुष टीम को खिताब जीतने पर बधाई दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया (X) पर लिखा- आज भारतीय खो खो के लिए एक महान दिन है। खो-खो विश्व कप का खिताब जीतने पर भारतीय पुरुष खो-खो टीम पर अविश्वसनीय रूप से गर्व है। उनका धैर्य और समर्पण सराहनीय है। यह जीत युवाओं के बीच खो खो को और अधिक लोकप्रिय बनाने में योगदान देगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments