Friday, March 14, 2025
Homeदक्षिण गुजरातझगड़िया में पड़ोसी ने 10 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, पुलिस...

झगड़िया में पड़ोसी ने 10 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, पुलिस ने गिरफ्तार किया

भरूच। भरूच जिले के झगड़िया में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक दरिंदे ने 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और मासूम बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स और शरीर पर चोटें पहुंचाईं। दरिंदे ने वारदात को अंजाम देने के बाद बच्ची को झाड़ियों में फेंक दिया था। मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे इलाज के लिए अंकलेश्वर ले जाया गया। हालांकि, उसे आगे के इलाज के लिए भरूच सिविल अस्पताल और वहां से वडोदरा स्थानांतरित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को झगड़िया जीसीडीसी में काम करने वाले परिवार की 10 साल की मासूम लड़की को पड़ोसी ने हवस का शिकार बनाया और उसे झाड़ी में फेंक दिया। लड़की खून से लथपथ थी उसे इलाज के लिए अंकलेश्वर, फिर भरूच सिविल अस्पताल और वहां से वडोदरा ले जाया गया।
इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम अस्पताल पहुंच गई। वारदात को अंजाम देने के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी कोई और नहीं बल्कि पड़ोसी ही है। अारोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments