काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में भयानक विस्फोट हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को काबुल में शरणार्थी मंत्रालय के परिसर में हुए धमाके में तालिबान के शरणार्थी मंत्री खलील रहमान हक्कानी और उनके तीन अंगरक्षकों समेत 12 लोगों की मौत हो गई। एक रिपोर्ट के अनुसार हमला तब हुआ जब हक्कानी खोस्त से आए लोगों के एक समूह की मेजबानी कर रहे थे।
तालिबान सरकार ने घटना की पुष्टि की है। यह धमाका कैसे हुआ और इसे किसने अंजाम दिया, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। अभी तक मिले इनपुट के आधार पर इसे आत्मघाती हमला माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस धमाके में एक आत्मघाती हमलावर की भी मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं। खलील रहमान हक्कानी तालिबान के आंतरिक मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी के चाचा थे, जिन्हें अगस्त 2021 में समूह की सत्ता में वापसी के बाद शरणार्थियों का कार्यवाहक मंत्री नियुक्त किया गया था।
शुरुआती रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि इस्लामिक स्टेट और तालिबान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच यह हमला एक टारगेटेड हमला हो सकता है, हालांकि अभी तक किसी भी संगठन संलिप्पता सामने नहीं आई है।
अफगानिस्तान के काबुल में घातक विस्फोट, तालिबानी मंत्री रहमान हक्कानी समेत 12 की मौत
RELATED ARTICLES