Sunday, March 16, 2025
Homeअहमदाबादतापमान में गिरावट आने से पड़ने लगी ठंड, 10 डिग्री के साथ...

तापमान में गिरावट आने से पड़ने लगी ठंड, 10 डिग्री के साथ नलिया प्रदेश में सबसे ठंडा शहर

अहमदाबाद। गुजरात में दो दिनों से तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ने लगी है। माैसम विभाग के अनुसार दो दिनों तक न्युनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट आ सकती है। रविवार को 10 डिग्री के साथ नलिया प्रदेश का ठंडा शहर रहा। अहमदाबाद में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास दर्ज हुआ है। तापमान में गिरावट आने से गुजरात में ठंड का असर दिखाई देने लगा है। रविवार को नलिया का न्यूनतम तापमान 10.8, डीसा में 12.4, अहमदाबाद में 13.2, गांधीनगर में 14, केशोद में 14.8, वल्लभर विद्यानगर में 15, राजकोट में 15, महुआ में 15.1, वडोदरा में 15.2, पोरबंदर में 15.3, सूरत में 15.8, सुरेन्द्रनगर में 16.8, भावनगर में 7, कंडला पोर्ट में 17.7, वेरावल में 19.1, द्वारका में 19.2, ओखा में 22.7 डिग्री दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments