Saturday, March 15, 2025
Homeमनोरंजनमशहूर कोरियोग्राफर और उनकी पत्नी पर धोखाधड़ी करने का आरोप, एक डांस...

मशहूर कोरियोग्राफर और उनकी पत्नी पर धोखाधड़ी करने का आरोप, एक डांस ग्रुप ने थाने में शिकायत दर्ज कराई

मुंबई। मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल पर पांच अन्य लोगों के साथ मिलकर एक डांस ग्रुप के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगा था। इसके बाद इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मुंबई की ठाणे पुलिस ने कहा कि शिकायत शनिवार को दर्ज की गई थी। सभी पर 11.96 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। रेमो ने एक पोस्ट के जरिए इस खबर को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। कहा जा रहा है कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है, सब अफवाह है।
कोरियोग्राफर ने इस घटना के बारे में पोस्ट में लिखा है- हमें कुछ मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला कि हमारे खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। कहा जा रहा है कि हमने एक डांस ग्रुप को धोखा दिया है। मुझे ये कहते हुए अफसोस हो रहा है कि हमारे बारे में ऐसी खबरें छापी जा रही हैं। हम सभी से आग्रह करना चाहेंगे कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। सभी खबरें झूठी हैं और लोग हमारे बारे में अफवाहें फैला रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments