Saturday, March 15, 2025
Homeराष्ट्रीयराजस्थान के शिक्षामंत्री का बड़ा बयान- औरंगजेब ने कई हिन्दुओं को मार...

राजस्थान के शिक्षामंत्री का बड़ा बयान- औरंगजेब ने कई हिन्दुओं को मार डाला, जाजिया कर लगाया

जयपुर। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि मुगल बादशाह अकबर एक बलात्कारी, आक्रमणकारी और लुटेरा था। दिलावर ने यह टिप्पणी कल मंगलवार को विधानसभा में शिक्षा विभाग की अनुदान मांगों पर बहस का जवाब देते हुए की। उन्होंने कहा- पिछली सरकार ने महापुरुषों के बारे में जो पढ़ाया, उससे हम बहुत दुखी हैं। उन्होंने महाराणा प्रताप की बहादुरी को कम आंकने की कोशिश की।
जानकारी के अनुसार, राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आगे कहा- अकबर जो मीना बाजार लगाता था, वह बलात्कारी, आक्रमणकारी और लुटेरा था। उसे महान कहा गया। यह हमारा और हमारे देश के महापुरुषों का अपमान था। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
शिक्षा मंत्री के इस तरह के बयान पर कुछ विधायकों ने आपत्ति जताई। इस संबंध में दिलावर ने पूछा- अकबर आपका क्या लगता है?’ औरंगजेब ने कई हिंदुओं को मार डाला, कई मंदिरों को नष्ट कर दिया और हिंदुओं पर जजिया कर लगाया। इस बर्बरता को देश के छात्रों से छुपाया गया। इसे कई वर्षों तक पाठ्यपुस्तकों में पढ़ाया जाता रहा। आक्रामक और क्रूर शासक तैमूर को महान बताया गया। यह पूरी तरह गलत था।
मदन दिलावर पहले भी मुगल सम्राट अकबर पर टिप्पणी कर चुके हैं। पिछले साल फरवरी में भी दिलवर ने अकबर को बलात्कारी कहा था। इसके बाद उन्होंने कहा- चूंकि अकबर बलात्कारी है, इसलिए भारत में उसका नाम लेना भी पाप है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments