Saturday, March 15, 2025
Homeराष्ट्रीयमहाराष्ट्र में मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पाकिस्तानी नंबर...

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पाकिस्तानी नंबर से आया मैसेज

मुंबई। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। व्हाट्सएप पर एक संदेश मिला है, जिसमें मुंबई में मुख्यमंत्री कार्यालय को उड़ाने की धमकी दी गई है। मुंबई पुलिस को संदेश मिलने के बाद राज्य में हड़कंप मच गया है।
मुंबई ट्रैफिक पुलिस को व्हाट्सएप पर यह धमकी भरा संदेश मिला है। वर्ली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके इसकी जांच साइबर सेल को सौंप दी है। जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस को यह धमकी भरा मैसेज पाकिस्तानी नंबर से भेजा गया है। घटना के बारे में केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी जानकारी दे दी गई है। महाराष्ट्र पुलिस और केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संदेश की संयुक्त जांच शुरू कर दी है। संदेश भेजने वाले ने अपना नाम मलिक शाहबाज हुमायंू राजा देव बताया है। पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि व्हाट्सएप पर संदेश भारत से भेजा गया है या विदेश से।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments