Friday, March 14, 2025
Homeराष्ट्रीयउत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, ग्लेशियर टूटने से 47 मजदूर दबे,...

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, ग्लेशियर टूटने से 47 मजदूर दबे, बचाव अभियान जारी

चमोली। उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही मच गई। यहां माणा गांव में लगभग 47 मजदूर बर्फ के नीचे दबे हुए हैं। उन्हें निकालने का काम जारी है। हादसे में 57 मजदूर दब गए थे, लेकिन 10 को बचा लिया गया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय घटनास्थल पर बड़ी संख्या में श्रमिक काम कर रहे थे। ये सभी बीआरओ कॉन्ट्रैक्टर के मजदूर थे। जब दुर्घटना हुई तो सभी घबराकर भागने लगे। उनमें से कुछ लोग भागने में सफल रहे, जबकि 57 श्रमिक बर्फ में दब गए।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया(X) पर पोस्ट करके घटना पर दुख जताया है। सीएम धामी ने कहा- BRO के 57 श्रमिक फंसे थे जिनमें से 16 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और बाकियों के लिए प्रयास चल रहे हैं… सभी प्रकार की तैयारियां कर ली गई हैं… हमारा आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह से सक्रिय है। जिला प्रशासन और हम स्वयं लगातार संपर्क में हैं और हमारा प्रयास है कि सभी को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments