वडोदरा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु चार दिनों के गुजरात प्रवास पर हैं। बुधवार को वडोदरा एयरपोर्ट पर राज्यपाल देवव्रत आचार्य, राज्यमंत्री जगदीश विश्वकर्मा, मेयर पिंकीबेन सोनी, सांसद डॉ. हेमांग जोशी, पुलिस कमिश्नर नरसिम्हा तोमर, ब्रिगेडियर सुरेश एस एन, कलेक्टर डॉ. अनिल धामेलिया ने भव्य स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वडोदरा एयरपोर्ट पर उतरने के बाद एकता नगर रवाना हो गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एकता नगर में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जाएंगी।