Friday, March 14, 2025
Homeराष्ट्रीयमहाकुंभ से लौटते समय झामुमो सांसद महुआ मांझी की कार ट्रक से...

महाकुंभ से लौटते समय झामुमो सांसद महुआ मांझी की कार ट्रक से टकराई, अस्पताल में भर्ती

लातेहार। झारखंड मुक्ति मोर्चा की राज्यसभा सांसद महुआ मांझी महाकुंभ से लौटते समय सड़क दुर्घटना में घायल हो गई हैं। लातेहार के होटवाग गांव में उनकी कार सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में महुआ मांझी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हेंे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना बुधवार सुबह करीब चार बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर घटी। राज्यसभा सांसद महुआ मांझी प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करके लौट रही थीं, तभी रास्ते में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में वाहन में सवार महुआ मांझी को गंभीर चोटें आईं।
महुआ मांझी को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। महुआ मांझी हिंदी साहित्य की महानतम लेखिकाओं में से एक हैं। वह समाज सेवा के क्षेत्र में भी एक जाना-माना नाम हैं। उन्हें हेमंत सोरेन के परिवार का करीबी माना जाता है और वह लंबे समय तक झामुमो महिला मोर्चा की अध्यक्ष रही हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1894620319807406368
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments